Happy Birthday Rajinikanth : शाहरुख़ खान ने रजनीकांत को ख़ास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई
मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth ) शनिवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर फिल्म उद्योग के सहयोगियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई सहकर्मियों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी उनके लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन अवतार पर प्रकाश डालते हुए एक सामान्य प्रदर्शन चित्र के साथ उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान ( Shahrukh Khan ) ने भी शनिवार शाम को रजनीकांत को बधाई दी।
'आपको बहुत प्यार'
किंगखान शाहरुख़ ने सोशल मीडिया पर रजनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सुपरह्यूमन और थलाइवा का एक और साल। रजनी सर आपके स्वास्थ्य और ख़ुशी की कामना करते हैं। आपको बहुत प्यार। ' अभिनेता ने इस पोस्ट में अपनी मूवी 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक सीन शेयर किया है जिसमें वह 'लूंगी डांस ' सॉन्ग के अंत में रजनीकांत के बड़े पोस्टर के सामने सिर झुकाते हैं।
'स्क्रीन पर सुपरह्यूमन और बाहर सबसे बढ़िया इंसान'
खिलाडी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बर्थडे विश करते हुए लिखा , स्क्रीन पर सुपरह्यूमन और बाहर सबसे बढ़िया इंसान... आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं , सर। आपका साल सर्वोत्तम स्वास्थ्य के साथ गुजरे। जन्मदिन मुबारक रजनीकांत सर।
'राजनीति में आपको सफलता मिले'
अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट में लिखा, 'सबसे प्रिय मित्र रजनीकांत आपको 70वां जन्मदिन मुबारक हो और आपको आगे की शानदार जिंदगी की शुभकामनाएं। राजनीति में आपको सफलता मिले। आप ने यूआर की अनूठी शैली के माध्यम से लाखों दिल जीते हैं। बहुत सारा प्यार।' महेश बाबू ने बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो राजनीकांत सर! आप यूं ही सिनेमा में लाखों लोगों और पुनर्परिभाषित शैली से प्रेरित करते रहें। आप सदैव हेल्दी, हैप्पी और शांतचित्त रहें।'
'सबसे बड़ी प्रेरणा'
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी रजनीकांत की सीडीपी शेयर करते हुए लिखा है, निश्चित रूप से वह मेरे और कई दूसरों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं। जन्मदिन की बधाई रजनी सर। कई सहकर्मियों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी उनके लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन अवतार पर प्रकाश डालते हुए एक सामान्य प्रदर्शन चित्र के साथ उन्हें सम्मानित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W76znM
Post A Comment
No comments :