भगवा रंग पहने Taimur Ali Khan गौ सेवा करते हुए आए नज़र, चंद मिनटों में वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली। स्टार किड्स की बात करें तो सबसे पहला नाम सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) के बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) ही आता है। सोशल मीडिया पर तैमूर की हर तस्वीर और वीडियोज झट से वायरल हो जाती है। वहीं कुछ समय पहले ही तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसने सबका दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें- दोस्तों संग ब्लू व्हेल पर बैठे नज़र आए Taimur Ali Khan, मॉम करीना ने शेयर की Photo
सामने आई तस्वीरों में तैमूर अपने गेट के बाहर खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही वह अपने नन्हे हाथों से गाय को चारा खिलाते हुए और गौ सेवा करते हुए नज़र आए। तैमूर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही नहीं तस्वीरों में तैमूर की आउटफिट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। गौ सेवा के दौरान तैमूर भगवा रंग के कपड़ें पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने भगवा रंग की टी-शर्ट पहनी है। जिस पर खुले मुंह का मगरमच्छ बना हुआ है। इसी के साथ ब्लैक रंग की शॉर्ट्स पहनी है। वहीं मुंह पर तैमूर ने मास्क भी पहना हुआ था।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर Ankita ने किया पहले प्यार को याद, ट्रोलर्स भी बोलें- 'आंखों में नज़र आए सुशांत'
गौ माता को चारा खिलाते हुए तैमूर की यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। करीना कपूर खान दूसरी पर प्रेग्नेंट ( Kareena Kapoor Pregnant ) हैं। वह अक्सर डॉक्टर के पास चेकअप पर जाते हुईं स्पॉट होती हैं। इन दिनों करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह तैमूर संग तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LPZtSU
Post A Comment
No comments :