Greta Thunberg ने शेयर किया किसान आंदोलन प्लानिंग डॉक्यूमेंट, किया डिलीट, कंगना ने कसा तंज

मुंबई। स्वीडन मूल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) भारत के किसान आंदोलन ( Kissan Andolan ) पर ट्वीट करने के बाद विवादों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्रेटा ने भारत की छवि खराब करने के इरादे से किसान आंदोलन पर ट्वीट किया। ऐसा करते समय उनसे गलती से वो सीक्रेट डॉक्यूमेंट पोस्ट हो गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत पर दबाव बनाने की रणनीति बताई गई थी। हालांकि बाद में ग्रेटा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद गुुरुवार को अपडेटेड डॉक्यूमेंट भी पोस्ट किया। इस पर कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने तंज कसते हुए ग्रेटा को 'पप्पू टीम मेंबर' और 'जोकरों के समूह' का हिस्सा कहा।
बता दें कि 2 फरवरी को अमरीकी पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा व अन्य विदेशी नामचीन लोगों ने भी समर्थक ट्वीट किए। इन ट्विट्स के बाद कई भारतीय कलाकारों और क्रिकेटर्स ने इंडिया अगेंस्ट प्रोपगेंडा हैशटैग के साथ जवाबी ट्वीट किए। इनमें लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली व अन्य शामिल हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cSMewr
Post A Comment
No comments :