Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

विवादों भरी रही ओम पुरी की जिंदगी, 55 साल की नौकरानी से थे संबंध

नई दिल्ली | बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले अभिनेता ओम पुरी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनके फैंस हमेशा उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए याद करते हैं। ओम पुरी ने जहां बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं वहीं हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन खूब दिखाया। ओम पुरी ने अपने दमदार अभिनय से एक मिसाल कायम कर दी कि साधारण सा दिखने वाला शख्स भी क्या कुछ नहीं कर सकता है। हालांकि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितने सफल रहे, उतनी ही विवादों भरी उनकी पर्सनल लाइफ रही। ओम पुरी ने दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने ओम पुरी आत्मकथा में कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। ओम पुरी ने बेहद कम उम्र में ही अपनी नौकरानी के साथ संबंध बना लिए थे।

14 साल की उम्र में नौकरानी से संबंध

ओम पुरी की जर्नलिस्ट पत्नी नंदिता पुरी (Nandita Puri) द्वारा लिखी गई किताब ‘असाधारण नायक ओमपुरी’ में उनके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के किस्सों का जिक्र किया गया है। ओम पुरी जब 14 साल के थे तब ही उऩ्होंने 55 साल की एक नौकरानी से शारीरिक संबंध बना लिए थे। वहीं ओम पुरी से जब इसपर सवाल पूछा गया था तो उनका जवाब सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था। उन्होंने कहा था कि आप मुझे एक बात बताइए, इसमें 14 साल के बच्चे का कुसूर है या 55 साल की औरत का? नंदिता ने अपनी किताब में बताया है कि ओम पुरी के मामा के घर पर लाइट जाने के बाद नौकरानी ने उन्हें पकड़ लिया था और संबंध बनाए थे। इसे ओमपुरी का पहला प्यार भी बताया गया है।

37 साल की उम्र में दूसरी केयरटेकर के संपर्क में

वहीं ओम पुरी ने अपनी जवानी के दिनों के बाद 37 साल की उम्र में एक और नौकरानी के साथ संबंध बनाए थे। किताब में इस नौकरानी को कम उम्र की बताया गया था। जिसपर ओम पुरी ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया था। उन्होंने बताया था कि कोई 5 साल छोटा है तो कम उम्र का हो गया। मेरे लिए वो नौकरानी नहीं थी। वो हमारे घर पर सबकी देखरेख किया करती थीं। मेरे पिताजी 80 साल के थे और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। तभी वो आईं थी और मेरी उनसे मुलाकात हुई। वो एक तलाकशुदा महिला थी और मेरी शादी नहीं हुई थी। अब 37 साल के उम्र के आदमी की कोई जरूरत नहीं होता है क्या? ओम पुरी अपने विवादित बयानों के कारण कई बार सवालों के घेरे में आए। बता दें कि ओम पुरी की पत्नी नंदिता के किताब लिखने के बाद उनके रिश्ते पति से खराब हो गए थे। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों का एक बेटा ईशान है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q5RumZ
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]