Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

सलीम खान की वजह से छिन गया था राजेश खन्ना का स्टारडम, बर्बादी की कगार पर आ गया था फिल्मी करियर

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अगर सुपरस्टार की बात होती है तो पहला नाम दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का ही आता है। राजेश खन्ना वो पहले अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया था। यही नहीं राजेश खन्ना ही पहले वो सितारें हैं जिनका स्टारडम था। राजेश खन्ना के स्टारडम और लोगों में उनको लेकर दीवानगी के कई किस्से आज भी मशहूर हैं। मगर राजेश खन्ना के जिंदगी में भी वो बुरा वक्त आया जब राजेश खन्ना के स्टारडम डूबने वाला था। जिसके पीछे किसी और का नहीं बल्कि मशहूर कहानीकार सलीम खान का हाथ था।

राजेश खन्ना को काफी पसंद करते थे यश चोपड़ा

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि फिल्म इत्तेफाक बनाने के बाद मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अकेले ही फिल्म बनाना का निर्णय लिया। यश चोपड़ा ने फिर फिल्म दाग बनाई। इस फिल्म को बनाने से पहले यश चोपड़ा फिल्म पर पैसा लगाने वाले को ढूंढ रहे थे। जो कि उन्हें नहीं मिल रहा था। फिल्म 'इत्तेफाक' से राजेश खन्ना संग यश चोपड़ा से संबंध काफी अच्छे बन चुके थे। यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना को फिल्म की कहानी सुनाई। राजेश खन्ना को 'दाग' फिल्म की कहानी पसंद आई और उन्होंने वो साइन कर ली।

यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना से तलाक लेने का मन बना चुकी थीं डिंपल, आत्महत्या करने का सुपरस्टार ने बना लिया था मन

यश चोपड़ा को सफलता में राजेश खन्ना का योगदान

जैसे ही लोगों को पता चला कि फिल्म 'दाग' में राजेश खन्ना हैं। फिर क्या था यश चोपड़ा के पास फिल्म पर पैसा लगाने वालों की लाइन लग गई। फिल्म 'दाग' में राजेश खन्ना के साथ एक्ट्रे स शर्मिला टैगोर और राखी थीं। फिल्म बनी और सुपहिट हो गई। यही नहीं फिल्म के साथ-साथ गानें भी हिट हुए। फिल्म 'दाग' ने एक बार फिर से राजेश खन्ना को सफलता की ऊंचाइयों पर जा खड़ा किया।

फिल्म 'दाग' से हिट हुए यश चोपड़ा

फिल्म 'दाग' सुपरहिट होने पर यश चोपड़ा मन ही मन राजेश खन्ना का शुक्रिया अदा करते होंगे, क्योंकि इसी फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर फिल्म निर्देशक अपने पैर जमा लिए थे। यश चोपड़ा का नाम इंडस्ट्री में काफी फेमस हो गए और एक दिन उनके पास कहानीकार सलीम खान और जावेद अख्तर अपनी एक कहानी लेकर पहुंचे। सलीम खान और जावेद अख्तर साहब ने यश चोपड़ा से उस कहानी पर फिल्म बनाने को कहा। जब यश चोपड़ा ने फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें वो बहुत पसंद आईं। अब यश चोपड़ा की 'दाग' सुपरहिट होने पर उनके दिल में राजेश खन्ना का ही नाम इस फिल्म के लिए सामने आया।

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद Rajesh Khanna ने कर ली थी शादी, जानबूझ कर एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बारात

सलीम खान ने मना किया राजेश खन्ना को फिल्म देने

यश चोपड़ा जहां फिल्म के लिए राजेश खन्ना को साइन करने का मन बना चुके थे। वहीं कहानीकार सलीम खान इस बात के खिलाफ थे। दरअसल, सलीम खान राजेश खन्ना संग 'हाथी मेरे साथी' बना चुके थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना की वजह से निर्माता-निर्देशक को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। सलीम खान ने यश चोपड़ा को फिल्म में राजेश खन्ना को लेने से साफ मना कर दिया। यश चोपड़ा ने भी सलीम खान की बात को मान लिया और फिल्म में राजेश खन्ना को साइन नहीं किया।

राजेश खन्ना को छोड़ अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार

सलीम खान के कहने पर 'बॉम्बे टू गोवा' और 'जंजीर' जैसी बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में राजेश खन्ना की जगह अभिनेता अमिताभ बच्चन को साइन किया जाने लगा। फिल साल 1975 में फिल्म दीवार आई। जिसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दीं। फिल्म में अमिताभ संग एक्टर शशि कपूर भी थे। फिल्म रिलीज़ हुई और सुपरहिट हो गई। बस फिर क्या था यश चोपड़ा राजेश खन्ना को भूलते चले गए और अमिताभ बच्चन को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में लेते चले गए। अमिताभ बच्चन एक और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे थे। वहीं राजेश खन्ना का करियर और स्टाडम ढलता जा रहा था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nFYTYM
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]