जब डांस करते हुए फट गई थी Ranveer Singh की पैंट, दीपिका को पार्टी छोड़ लगाने पड़े थे टांके
नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है जितना पर्दे पर उनका रोमांस देखने को मिला है उससे कही ज्यादा ये लोग रियल लाइफ में भी रोमांटिक हैं। इसी रोमांटिक अंदाज के बीच दीपिका का एक पुराना वीडियो वायरल काफी हुआ है, जिसमें वो रणवीर की हरकतों का एक किस्सा बता रही हैं। दीपिका ने बताया कि कैसे एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी।
दीपिका ने 'द कपिल शर्मा शो' में रणवीर से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए बताया था कि जब हम लोग एक गाने के फंक्शन में गए थे उस दौरान रणवीर सिंह ने लूज पैंट पहनी हुई थी। वहां जाकर वो कुछ अजीब सा डांस स्टेप कर रहे थे, तभी अचानक उनकी पैंट बीच में फट गई। ऐसे में मैंने जल्दी से अपने बैग से सुई धागा निकालकर उनकी पैंट को सिला था। लोग वहां डांस कर रहे थे और मैं बैठकर रणवीर की पैंट सिल रही थी।
ऐसे हुई प्यार की शुरुआत
वहीं, कपिल शर्मा कहते हैं कि रणवीर सिंह लकी हसबैंड हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की शुरुआत फिल्म 'रामलीला' से हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और फिर प्यार हो गया। इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की। इस दौरान दोनों का इश्क भी परवान चढ़ रहा था। साल 2018 में दोनों इटली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। शादी के बाद अब दोनों फिल्म '83' में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी के रोल में होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k9xsVh
Post A Comment
No comments :