कानपुर में अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 27 की मौत, कई घायल

देवी दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु : कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। देर शाम वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई।

ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्धालु : सभी श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे शवों को बाहर निकाल कर तत्काल सीएससी भिजवाया, जहां पर 27 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

क्या बोले अधिकारी : एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर तालाब में पलट गया था। जानकारी मिलते ही तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सीएसी से भर्ती कराया गया है। Edited by Sudhir Sharma
from मुख्य ख़बरें https://ift.tt/oTKpLfS
via IFTTT
Post A Comment
No comments :