चालू खाते का घाटा बढ़कर GDP के 4.4 प्रतिशत पर, RBI ने जारी किए आंकड़े
आंकड़ों के मुताबिक उच्च व्यापार घाटे के चलते कैड बढ़ा है। आरबीआई ने कहा, भारत का चालू खाता संतुलन 2022-23 की दूसरी तिमाही में 36.4 अरब डॉलर (जीडीपी का 4.4 प्रतिशत) के घाटे में रहा। यह 2022-23 की पहली तिमाही में 18.2 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.2 प्रतिशत) से अधिक है।
एक साल पहले 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह 9.7 अरब डॉलर (जडीपी का 1.3 प्रतिशत) था। जुलाई-सितंबर 2022-23 में कैड बढ़ने की प्रमुख वजह उच्च व्यापार घाटा था। वस्तुओं का व्यापार घाटा 2022-23 की पहली तिमाही में 63 अरब डॉलर से बढ़कर दूसरी तिमाही में 83.5 अरब डॉलर हो गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
from समाचार https://ift.tt/5N24Uat
via IFTTT
Labels
Maharashtra
Post A Comment
No comments :