video : चीनी सैनिकों को खदेड़ते दिखे भारतीय सैनिक, वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि 'वेबदुनिया' इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
2 मिनट के इस वीडियो में दोनों तरफ के सैनिक आमने-सामने दिखाई पड़ रहे हैं। इनके बीच में एक कंटीला तार है। इसे सीमा निर्धारण के लिए लगाया गया है। भारतीय सैनिक, चीनियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। भारतीय सेना चीनियों को डंडों से मार नियंत्रण रेखा से दूर रखने का प्रयास कर रही है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि शोर-शराबे व झड़प के बाद चीनी सैनिक धीरे-धीरे पीछे हटते हैं और वे भाग खड़े होते हैं। वीडियो में कुछ भारतीय सैनिक, चीनियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। हालांकि उनके पीछे हटने के बाद भारतीय सेना का अधिकारी जवानों को पत्थर फेंकने से रुकने और शांत रहने के लिए बोलते दिखाई दे रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चीनी सेना (पीएलए), भारतीय सेना की 3 इकाइयों के साथ भिड़ी थीं। 9 दिसंबर को झड़प के दौरान इन पैदल सेना रेजीमेंटों ने खासी भूमिका निभाई और चीनी सेना के नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के प्रयास को मुंहतोड़ जवाब दिया है। Edited by Sudhir Sharma
from मुख्य ख़बरें https://ift.tt/muj13O0
via IFTTT
Post A Comment
No comments :