Bihar BJP के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन बर्खास्त होने के 15 दिन बाद ही JDU में लौटे
भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल 30 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया था। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा ने रंजन का स्वागत किया।
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि ‘राजीव के लिए यह घर वापसी है। हम खुश हैं कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। भाजपा के अधिकांश नेता, जो जनता से जुड़े हुए हैं, खुद को भाजपा में सहज नहीं पाते हैं।
जद (यू) नेता ललन सिंह ने दावा किया, भाजपा को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उसके नेता देश में धार्मिक नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
from मुख्य ख़बरें https://ift.tt/pJSwWjI
via IFTTT
Post A Comment
No comments :