दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में कहा था, ‘‘मैंने सुना है कि महिलाओं पर यौन हमला किया जा रहा है।’’
पुलिस ने कांग्रेस नेता से कहा है कि वे इन महिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके।
पुलिस के पीछे छिप रही है सरकार : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के सवालों से सरकार बौखला गई है और पुलिस के पीछे छिप रही है।
पार्टी ने ट्वीट किया कि हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है।
राहुल गांधी के आवास के निकट पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।
मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि अडाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते पर राहुल गांधी के सवालों से बौखलाई सरकार पुलिस के पीछे छिप रही है।
कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन बाद राहुल गांधी जी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, जिसमें उन महिलाओं की जानकारी मांगी गई है जो उनसे मिलीं और खुद के उत्पीड़न के बारे में बात की। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
from समाचार https://ift.tt/WOqAe9E
via IFTTT
Post A Comment
No comments :