सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की पूरी तैयारी, 2 सैन्य विमान और नौसेना का 1 जहाज तैनात : MEA
मंत्रालय की करीबी नजर
सूडान में भारी हिंसा
कई देशों से संपर्क
विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।
मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां (सूडान में) सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत हर प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि हम सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
इसने कहा कि हम सूडान में फंसे और वहां से निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रहे हैं।’’
विदेश मंत्रालय और सूडान में स्थित भारतीय दूतावास, सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र और अमेरिका सहित अन्य के नियमित रूप से संपर्क में हैं।
इसने कहा कि हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे (विमान) अभी जेद्दा में उड़ान भरने के लिए तैयार रखे गए हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।’’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी, जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भीषण लड़ाई होने के कारण अस्थिर बनी हुई है।
इसने कहा कि सूडानी वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीन पर आवाजाही करने में भी खतरा है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma symbolic photo
from मुख्य ख़बरें https://ift.tt/YVAZHQ6
via IFTTT
Post A Comment
No comments :