Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

NASA ने चांद का चक्कर लगाने के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की जो अगले साल के अंत तक चंद्रमा के चारो ओर चक्कर लगाकर धरती पर वापस लौटेंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई हैं। इन भावी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ‘अपोलो मिशन’ के 50 साल से ज्यादा समय के बाद कोई इंसान चंद्रमा तक जाएगा। अपोलो मिशन के दौरान, नासा ने 1968 से 1972 तक 24 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा था।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, ‘‘यह मानवता का दल है।’’ चार अंतरिक्ष यात्री नासा के ‘ओरियन कैप्सूल’ से उड़ान भरने वाले पहले व्यक्ति होंगे, जो 2024 के अंत से पहले केनेडी स्पेस सेंटर से ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट’ प्रक्षेपित करेंगे। नासा ने बताया कि इन चार अंतरिक्ष यात्रियों में अमेरिका की क्रिस्टीना कोच, कनाडा के जेरमी हेनसन, अमेरिकी नागरिकों विक्टर ग्लोवर और रिड वाइसमैन शामिल हैं। इनमें से हेनसेन को छोड़ बाकी पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं। ये अंतरिक्ष यात्री चांद की कक्षा में नहीं जाएंगे, बल्कि चांद के चारों चक्कर लगायेंगे और इसके बाद धरती पर वापस आ जाएंगे। ग्लोवर ने कहा, ‘‘यह एक बड़ा दिन है। हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कारण है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/KAiIQeC
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]