Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

Vande Bharat: मुंबई को एक और वंदे भारत की सौगात, कोंकण रूट पर इस दिन से होगी शुरू, जानें डिटेल्स

Mumbai-Goa Konkan Vande Bharat Train: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि जून महीने में मुंबई-गोवा रूट (Konkan Vande Bharat Express Train) पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। जिससे कोंकण रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 16 मई को मुंबई के CSMT स्टेशन से गोवा के मडगांव (Madgaon) स्टेशन तक सफल ट्रायल रन किया गया था।

भारतीय रेलवे द्वारा देशभर के कई रूटों पर प्रतिदिन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इसके चलते कई रूटों पर इसे शुरू करने की मांग की जा रही है। इस बीच, अब चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र से जल्द चलेगी। यह भी पढ़े-मुंबई से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक महीने में हुई बंपर कमाई

राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और गांधीनगर (गुजरात) के बीच शुरू की गई थी। उसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई-पुणे-सोलापुर और मुंबई-शिरडी रूट के लिए शुरू हुई। अब चौथी वंदे भारत ट्रेन मुंबई-गोवा के लिए शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन 3 जून से चलेगी।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी-झंडी

जानकारी के मुताबिक, 3 जून से कोंकण रेल रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। जबकि सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई-गोवा के व्यस्त रूट पर 5 जून से यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। नई वंदे भारत ट्रेन को 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

मुंबई से गोवा के लिए कब चलेगी वंदे भारत?

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सुबह 5:35 बजे रवाना होगी। यह सुबह 6:05 बजे ठाणे पहुंचेगी। उसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 बजकर 40 मिनट पर पनवेल पहुंचेगी।


कोंकण में कब पहुचेगी वंदे भारत?

वंदे भारत ट्रेन सबसे पहले कोंकण के खेड (Khed) पहुंचेगी। यह ट्रेन खेड रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन सुबह 10 बजे रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. जबकि दोपहर 1:25 बजे गोवा के मडगाँव (Madgao) स्टेशन पहुंचेगी।

गोवा से मुंबई वापस कब आयेगी वंदे भारत एक्सप्रेस?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मडगाँव से मुंबई के लिए दोपहर 2:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर शाम 5:35 बजे पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन खेड रेलवे स्टेशन पर शाम 6:48 बजे पहुंचेगी, जबकि वंदे भारत ट्रेन रात 10:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग कब से शुरू होगी?

मालूम हो कि मुंबई-गोवा वाया कोंकण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन एक या दो दिन में आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट- www.irctc.co.in व स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र से रिजर्वेशन कराया जा सकेगा।

गोवा में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने की वजह से इस रूट पर साल भर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। वर्तमान में मुंबई से गोवा के लिए प्रतिदिन कई ट्रेनें चलती है, जिसकी एक तरफ की यात्रा लगभग आठ से नौ घंटे की होती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fh0qDSy
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]