Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

मराठा आरक्षण मिलने पर जाएंगे अयोध्या..., मनोज जरांगे बोले- राम मंदिर का जश्न मनाएंगे

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे मनोज जरांगे पाटील ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मराठा आरक्षण मिलने पर अयोध्या जरूर जाएंगे। 22 तारीख को राम मंदिर का जश्न मनाएंगे। जालना में अंतरवाली गांव में जरांगे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

मीडिया से मनोज जरांगे ने कहा, शंभुराजे देसाई ने मुझे पत्र भेजकर 2 जनवरी को मुंबई में होने वाली आरक्षण संबंधी बैठक में आमंत्रित किया है, लेकिन मैं इस बैठक में शामिल नहीं होऊंगा। कल मुंबई में 4 से 5 मैराथन बैठकें होंगी और हमने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मराठाओं को ओबीसी में तत्काल आरक्षण देने की मांग की है। जरांगे ने कहा कि सरकार कल की बैठक में सकारात्मक निर्णय ले और लिये गये निर्णय हमें बताये। यह भी पढ़े-‘मुंबई कूच करेंगे 3 करोड़ मराठा, अगर रोका तो…', मनोज जरांगे की फडणवीस दो टूक

उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि 20 जनवरी तक राज्य सरकार के लिए चर्चा का दरवाजा खुला है और अगर हम अंतरवाली से बाहर निकले तो सरकार के लिए बातचीत के दरवाजे बंद हो जाएंगे, उसके बाद कोई चर्चा नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी मराठा आंदोलन में ऐसा कुछ न करे जिससे आंदोलन में दिक्कत आए, बस शांत रहकर आंदोलन करना है।

मनोज जरांगे ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने हमें रोका तो मुंबई में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उनके दरवाजे पर जाकर धरना देंगे। राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, अब तो ट्रक भर सबूत मिल गए हैं कि मराठा कुनबी हैं, तो आरक्षण देने में क्या दिक्कत है? मराठा आप पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?

महाराष्ट्र में मराठा शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। पिछले महीने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर नौ दिन से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म किया। तब राज्य सरकार ने दो महीने में समुदाय को आरक्षण का लाभ देने का वादा किया था। हालांकि जरांगे ने उचित कदम नहीं उठाये जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। जरांगे ने कहा था कि यदि दो महीने के भीतर मराठा आरक्षण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह मुंबई तक एक विशाल मार्च का नेतृत्व करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/p8OAumG
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]