AI का कमाल, अंतिम संस्कार में बोलने लगी मृत महिला!
उक्त घटना इंग्लैंड की बताई गई है। होलोकास्ट कैंपेनर मरीना स्मिथ एमबीई ने अपने ही अंतिम संस्कार में स्पीच दी। इतना ही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। उनका जन्म 16 नवंबर 1934 को कोलकाता, भारत में हुआ था। उनकी मृत्यु जून 2022 में हुई। लेकिन होलोग्राम की मदद से उनके वीडियो को दिखाया गया जिससे देखने वाले लोगों को लग रहा था कि वो जिंदा है।
एआई पॉवर्ड होलोग्राफिक वीडियो टूल की मदद से उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई सीक्रेट्स भी बताए। मिसेज स्मिथ राष्ट्रीय प्रलय केंद्र और संग्रहालय की को-फाउंडर थी। वे सबसे पहले इस टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करके अपने ही अंतिम संस्कार में मौजूद रहने वाली महिला भी बनीं।
from समाचार https://ift.tt/1ol36xz
via IFTTT
Labels
Maharashtra
Post A Comment
No comments :