Pune

[Pune][bleft]

Maharashtra

[Maharashtra][bleft]

National

[National][bleft]

International News

[International][bleft]

Editor's picks

[Editor's pick][bleft]

लव-सेक्स-धोखा: शीजान बोला, श्रद्धा मर्डर केस से डरकर किया तुनीषा को दूर

मुंबई. दास्तान-ए-काबुल की अभिनेत्री तुनीषा शर्मा खुदकुशी मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार सह-कलाकार शीजान खान पर युवा अदाकार की मां वनिता शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वनिता का आरोप है कि शीजान ने मेरी बेटी को धोखा दिया है। शादी का झांसा देकर उसने मेरी बेटी के साथ रिश्ता बनाया। तीन-चार महीने इस्तेमाल किया। इसके बाद ब्रेकअप कर लिया। तुनीषा बुरी तरह टूट गई थीं। पहले शीजान दूसरी लडक़ी के साथ था। गम में डूबी मां ने कहा-मेरी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। शीजान को नहीं छोडऩा। उसे सजा मिलनी चाहिए। तुनीषा के साथ रिलेशनशिप के बावजूद शीजान कमिटेड नहीं था। वह अन्य लड़कियों के भी संपर्क में था। शीजान के धोखे से वह डिप्रेशन में थी। इसी महीने 16 दिसंबर को तुनिषा को एंग्जाइटी अटैक आया था। समय पर उपचार से उसकी जान बच गई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुद यह जानकारी पुलिस को दी। तुनीषा के साथ ब्रेकअप की वजह भी आरोपी ने बताई है। उसका कहना है कि दोनों की उम्र में काफी अंतर था। श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस के खुलासे से भी वह डर गया था। इसलिए उसने तुनीषा से दूरी बना ली। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। हकीकत चाहे जो हो, मगर तुनीषा की आत्महत्या ने मायानगरी को एक बार फिर लव-सेक्स-धोखा के त्रिकोण में उलझा दिया है। इस चक्कर में पहले भी कई अभिनेत्रियां जान दे चुकी हैं तो कई खुद को संभालने में सफल रहीं।

साथ लंच, 15 मिनट बाद...
जांच में पता चला है कि शनिवार दोपहर तीन बजे तुनीषा, शीजान सहित बाकी कलाकारों ने साथ में लंच किया था। इसके बाद वह मेकअप रूम में गई थी। इसके 15 मिनट बाद 3.15 बजे वह फंदे से लटकी मिली। टीवी शो की शूटिंग वसई-भिवंडी के बीच स्थित स्टूडियो में चल रही थी। मामले की जांच वालिव पुलिस कर रही है। कुछ कलाकारों व दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदारों का बयान भी पुलिस ने लिया है।

दम घुटने से मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तुनीषा की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। फंदे की वजह से सांस रुक गई थी। शरीर पर खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में अभिनेत्री के प्रेगनेंट होने की आशंका भी खारिज की गई है। शव का पोस्टमार्टम मुंबई के जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई।

लद्दाख में आए करीब
तुनीषा और शीजान के बीच नजदीकी लद्दाख में बढ़ी थी। इसके बाद दोनों बेहद करीब आ गए थे। एक दूसरे से लंबी बातें करते थे। तुनीषा हर दूसरे दिन शीजान के घर जाती थी। रिश्ता खत्म करने के शीजान के फैसले के बाद वह परेशान रहने लगी। यह बात उसने अपनी मां को बताई थी। वनिता आरोपी से मिली थीं। उसे समझाया कि जब रिश्ता तोडऩा था तो इतने करीब क्यों आए।

कत्ल या आत्महत्या
फिल्म-टीवी शो में शोहरत बटोरने वाली कई अभिनेत्रियां प्यार-धोखा के चक्कर में जान दे चुकी हैं। टीवी शो बालिका वधु की आनंदी का किरदार निभाने वाली 25 साल की प्रत्यूषा बनर्जी ने अप्रेल, 2016 में आत्महत्या कर ली थी। बॉलीवुड की चुलबुली हीरोइन दिव्या भारती ने अप्रेल, 1993 में आधी रात को बिल्डिंग से मौत की छलांग लगाई थी। कामयाबी के घोड़े पर सवार 19 साल की दिव्या ने आत्महत्या क्यों की, आज तक पता नहीं चल पाया। मॉडल-अभिनेत्री 26 वर्षीय नफीसा जोसेफ का शव 29 जुलाई, 2004 को उनके घर में फंदे से लटका मिला था। अभिनेत्री जिया खान (25 साल) व सिल्क स्मिता (35) की मौत की पहेली भी नहीं सुलझी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0EtOQBL
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Business News

[Business][twocolumns]

Health

[Health][twocolumns]

Technology

[Technology][twocolumns]

Entertainment

[Entertainment][twocolumns]